- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूर्व बीजेपी पार्षद के घर में घुसकर 3 लाख की चोरी
उज्जैन। चोरों ने दो भाजपा नेताओं को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जिनमें से सुदामा नगर में रहने वाले पूर्व पार्षद के घर में घुसकर 3 लाख के जेवर व नगदी चोर कर बदमाश ले गये वहीं मंडल अध्यक्ष की कार भी बदमाशों ने चोरी की। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
सुदामा नगर में रहने वाले पूर्व पार्षद हुकुमचंद राय के भतीजे अजय राय पिता नीमेश राय ने बताया कि हुकुमचंद राय व उनका पुत्र बीती रात करीब 12 बजे घर से लगी दुकान के पास वाले कमरे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाश दुकान का शटर खोलकर घर में घुसा और राय के कमरे से होता हुआ अंदर मंदिर वाले कमरे में पहुंचा।
यहां रखी गोदरेज का लॉकर खोलकर उसमें से नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। सुबह 4 बजे हुकुमचंद राय रोजाना की तरह नींद से जागे तो गोदरेज खुली देखी साथ ही सामान बिखरा था। उन्होंने ऊपर के कमरे में सो रही पत्नी व पुत्रियों से पूछताछ की जिस पर परिवारजनों नेअनभिज्ञता जाहिर की तो पुलिस को सूचना दी गई।
यह सामान हुआ चोरी
अजय राय के अनुसार हुकुमचंद राय की पुत्री के विवाह की तैयारी के चलते सोने-चादी के जेवर खरीदे थे जिनमें सोने के दो जोड़ कान के बाले, दो पेंडिल, 20 मोती, सोने की चैन, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र सहित 500 ग्राम चांदी के जेवर, हजारों रुपये कीमत की आर्टिफिशियल ज्वेलरी थे जबकि 10 हजार नकद, 5 हजार की चिल्लर शामिल हैं।
सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
हुकुमचंद राय के मकान के आसपास रहने वाले लोगों के घर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनमें एक युवक रात 2.15 बजे सिंदूरिया रंग की टीशर्ट, बरमुडा पहने सिर पर टोपा लगाये जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उक्त युवक ने यहां सड़क किनारे खड़ी कारों के गेट खोलने का प्रयास भी किया वहीं दूसरे मकानों में घुसने की कोशिश भी की थी।
मंडल अध्यक्ष की कार चोरी
भाजपा दौलतगंज मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता की घर के बाहर खड़ी कार एमपी 13 बी 5551 भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। अभी तक चोरी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।