- बसंत पंचमी पर सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में गूंजे पहले अक्षर
- बसंत पंचमी पर महाकाल दरबार पीले रंग में सजा, आज से होली तक रोज अर्पित होगा गुलाल
- महाकाल मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; शेषनाग मुकुट और रजत मुण्ड माला में सजे बाबा महाकाल
- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
पूर्व मंडल अध्यक्ष ने लगाई एसपी से गुहार
साहब… भाजयुमो जिला अध्यक्ष मेरे घर गुंडे भेज रहा है…
उज्जैन। भाजयुमो में पद को लेकर छीड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को फिर भाजयूमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह उनके घर गुंडे भेज रहा है। पीडि़त ने मामले में एसपी सचिन अतुलकर को शिकायत कर जान का खतरा बताया है।
लालबाई-फूलबाई निवासी भाजयूमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पिता हरीसिंह सांखला (37)ने आवेदन में बताया कि भाजयुमो नगर जिला अध्यक्ष अमय आप्टे ने 1फरवरी की रात उसे धमकाने के लिए घर पर हथियारधारी गुंडे भेजे थे।
मामले में जीवाजीगंज थाने में केस दर्ज कराया था। अमय इसी प्रकरण में राजीनामा करने के लिए उस पर दबाव बना रहा है। नहीं मानने पर रोज-5-6 हथियार धारी बदमाश उसके घर भेज रहा है। इसलिए अमय पर सख्त कार्यवाहीं की जाए।
विरोध करने पर रंजिश
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमय आप्टे को लेकर कुछ साथियों में आक्रोश है। इसी के चलते दिनेश ने कुछ दिन पहले फेसबूक पर अध्यक्ष बदलने को लेकर पोस्ट डाली थी।
वहीं 1 फरवरी को दोपहर में मौसम मेहता व अन्य लोगों के साथ दिनेश भी संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को अमय के खिलाफ ज्ञापन देने गया था। इसी रात को कुछ लोग दिनेश के घर उसे धमकाने पहुंच गए थे। मामले में दिनेश ने अमय के साथी आशु पंडित व दीपक नामदेव के खिलाफ केस दर्ज कराया था।