- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
पूर्व मंत्री जटिया की पत्नी का उज्जैन में अंतिम संस्कार, सीएम यादव और राज्यपाल गहलोत ने दी श्रद्धांजलि
सार
विस्तार
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी कलावती जटिया का 73 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया था। वे कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं, दिल्ली में उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उज्जैन लाया गया।
उनके पार्थिव शरीर को ऋषि नगर स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की। वहीं, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कलावती जटिया के अंतिम दर्शन के बाद शहर के गणमान्यजन, समाजजन व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ऋषि नगर विस्तार इंदौर रोड से अंतिम यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची, जहां उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। जटिया परिवार पर आए इस दुख के समय में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य वरिष्ठजनों ने भी शोक व्यक्त किया है।