- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
पूर्व महापौर के घर का बिजली कनेक्शन काटा, राशि जमा की तो फिर जोड़ा
पूर्व महापौर व भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम उपाध्याय के कहारवाड़ी स्थित निवास का बिजली कंपनी ने बिजली कनेक्शन काट दिया। उन पर करीब 1 लाख 70 हजार रुपए बिजली बिल बकाया था। इसमें से 60 हजार रुपए जमा किए जाने के बाद बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया।
इसका प्रकरण उपभोक्ता फोरम में भी चल रहा है। उनके ही परिवार के ही नरेंद्र उपाध्याय निवासी कहारवाड़ी पर भी 1 लाख 22 हजार रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था लेकिन 40 हजार रूपए जमा किए जाने के बाद उक्त कनेक्शन जोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कनेक्शन काटने की कार्रवाई मंगलवार को की थी।