- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूर्व सांसद के समर्थक बन गए दीवार, निगम की टीम बैरंग लौटी
उज्जैन | देवासरोड त्रिवेणी विहार कॉलोनी स्थित पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय के घर में हो रहे टीन शेड निर्माण की शिकायत को लेकर मंगलवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने मौके पर पहुंची। इस दौरान मालवीय के समर्थक और निगम कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई और पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। मालवीय की ओर से सात दिन में संबंधित शिकायत का निराकरण करने बात कहने के बाद निगम टीम लौट गई।
मामले के अनुसार पूर्व सांसद के घर के परिसर में गार्डन के साथ टीनशेड निर्माण हो रहा है। यहां नजदीक रहने वाले विमल सोनी ने सीएम हेल्प लाइन में उक्त निर्माण से उनके घर का किचन कवर होने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर निगम ने नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर शाम को उपयंत्री साधना चौधरी रिमूवल गैंग के साथ मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर मालवीय के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। समर्थक और निगम कर्मचारियों में कार्रवाई को लेकर खासी बहस हुई वहीं क्षेत्र के कुल लोगों से भी विवाद की स्थिति बनने लगी। मौके पर पहुंच पुलिस ने विवाद शांत करवाया। मालवीय की ओर से स्वत: निर्माण हटाने की बात कही गई। उपयंत्री चौधरी के अनुसार टीनशेड निर्माण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी और निर्माणकर्ता द्वारा स्वत: निर्माण हटाने का कहने पर सात दिन का समय दिया गया है।
&विवाद जैसी कोई बात नहीं है। चौकीदार के लिए टीनशेड बनवाया जा रहा था। शिकायतकर्ता से भी चर्चा हो गई है। उनकी समस्या दूर कर दी जाएगी।
चिंतामणि मालवीय, पूर्व सांसद