- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
पेट्रोल पंप संचालक को टक्कर मारने वाला कार ड्रायवर हिरासत में
उज्जैन। सोमवार सुबह एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे पेट्रोल पंप संचालक को तेलीवाड़ा मार्ग पर कार चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पंप संचालक जीवन जैन 60 वर्ष निवासी मुसद्दीपुरा की मृत्यु हो गई, जबकि कार को कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया था। इस दौरान कार ड्रायवर मौके से भाग गया था जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जीवन जैन घर से बैंक जाने का कहकर एक्टिवा से निकले थे और तेलीवाड़ा होते हुए मोहन टॉकीज की तरफ जा रहे थे उसी दौरान कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीवन जैन की मृत्यु हो गई जबकि कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार जब्त करते हुए ड्रायवर की तलाश प्रारंभ की।
कोतवाली टीआई सुनीता कटारा ने बताया कि उक्त कार शहरकाजी खलीकुर्रेहमान के परिवार की है। ड्रायवर भी वृद्ध है जिसे हिरासत में लिया जा चुका है, साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं। जिससे ड्रायवर की सही शिनाख्त हो पायेगी। जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है उसके परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के समय दूसरा व्यक्ति कार चला रहा था उसी की पुष्टि की जा रही है।