- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
पेपर बिगडऩे पर दो विद्यार्थियों ने लगाया मौत को गले
उज्जैन : कक्षा आठवीं का पेपर बिगडऩे से १५ वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे चेरिटेबल अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जीवाजीगंज पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच कर रही है।
आरती पिता महेंद्र लौहार (१५) निवासी अवंतिपुरा ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात १२ बजे जहर खा लिया। परिजनों ने बताया आरती जीवाजीगंज स्थित संत लीला शाह स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। सोमवार को उसका पेपर बिगड़ गया था जिससे वह परेशान थी।
इसी के चलते उसने देर रात जहर खा लिया। इसके बाद उसे चेरिटेबल अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। उसका एक पेपर और बचा था लेकिन उसके पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। आरती के पिता ऑटो चलाते हैं। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जीवाजीगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पहले छोड़ दी थी पढ़ाई, इस वर्ष भरा था प्राइवेट फार्र्म
जयसिंहपुरा में चारधाम मंदिर के समीप स्थित गणेश कॉलोनी में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।गणेश कॉलोनी निवासी विजय उर्फ लाला पिता राजेश (१५) ने सोमवार शाम करीब ४ बजे कमरे में फांसी लगा ली।
विजय कक्षा आठवीं का छात्र था और वह महाकाल मंदिर के समीप भेलपुरी का ठेला लगता था, जबकि उसके पिता पेंटरी का काम करते हैं। बताया जाता है कि कमरे का दरवाजा अटका हुआ था। उसके ताऊ चंद्रशेखर ने जब आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खोला उसके बाद जब दरवाजा तोड़कर देखा तो विजय फांसी पर लटक रहा था। उसने रस्सी से फांसी का फंदा बना रखा था। बताया जाता है कि उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और इस वर्ष आठवीं का प्राइवेट फार्म भरा था लेकिन पेपर बिगडऩे से वह परेशान था।