- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
प्रचार के दौरान सीएम के मंच पर दुल्हन पहुंची:आशीर्वाद दिया कहा तुम्हे कुछ दूंगा तो विरोधी सवाल खड़े करेंगे, चुनाव के बाद घर आऊंगा
उज्जैन में महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह जयसिंह पूरा में आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक दुल्हन पर पड़ी। जिसके बाद सीएम ने दुल्हन को मंच पर बुलाकर उसको आशीर्वाद दिया और शादी में आने का आश्वासन भी दिया।
उज्जैन में अपनी पांच अलग-अलग सभा के दौरान जयसिंह पुरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना भाषण और महापौर सहित बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे थे। जयसिंह पुरा क्षेत्र में जनसभा में संबोधन के दौरान सीएम का अलग अंदाज देखने को मिला भाषण देते वक्त सीएम ने भीड़ में हाथों में पोस्टर लिए खड़ी दुल्हन आशा माली नामक युवती को मंच पर बुलाया और शादी के 1 दिन पहले उसको आशीर्वाद दिया। भीड़ में खड़ी दुल्हन पर दुल्हन अपने हाथों में हम हैं लाडली का पोस्टर लिए खड़ी थी बस फिर क्या था कि सीएम ने लाडली दुल्हन को मंच पर बुला लिया और उसे नव जीवन का आशीर्वाद दिया और कहा कि अभी आचार संहिता चल रही है इसलिए अगर तुम्हें कुछ दूंगा तो विरोधी इस पर भी सवाल खड़े कर देंगे लेकिन चुनाव के बाद तुम्हारे घर जरूर आऊंगा। इस बात से दुल्हन काफी खुश नजर आई।

गुरुवार को शादी है आशा की
जय सिंह पूरा में रहने वाले आशा माली की गुरुवार को शादी है। उसकी बारात उज्जैन के त्रिवेणी नगर से आएगी। इससे पहले आज सीएम से आशीर्वाद मिलने के बाद काफी खुश नजर आई। उसने कहा बहुत ख़ुशी हु। सीएम ने शादी में आने का बोला है ,और सभी जरूरत पूरी करने का का आश्वासन भी सीएम ने दिया है।