- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब सब्जीवर्गीय उद्यानिकी फसलें भी शामिल
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब सब्जीवर्गीय उद्यानिकी फसलों को भी शामिल किया गया है। इसके फलस्वरूप अब किसानों को आलू, प्याज लहसून, टमाटर, मिर्च, बैगन, मटर,धनियां सहित अन्य उद्यानिकी फसले खराब होने पर मुआयजा मिलेगा। राज्य शासन ने उद्यानिकी फसलों को आगामी 3 वर्ष के लिये शामिल करने का निर्णय लिया है। बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ में सब्जीवर्गीय मिर्च, बैगन, टमाटर, प्याज तथा रबी में सब्जीवर्गीय प्याज, लहसुन, धनिया, आलू, हरी मटर एवं आम को सम्मिलित किया गया है।
खरीफ में मिर्च के लिये बीमित राशि 68 हजार 185 रूपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है, जिसकी प्रीमियम राशि 3 हजार409 रूपये प्रति हेक्टेयर जमा किया जाना है। इसी प्रकार टमाटर, बैंगन और प्याज की बीमित राशि 63 हजार 200रूपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है, जिसकी प्रीमियम राशि 3 हजार 160 रूपये प्रति हेक्टेयर जमा किया जाना है।