- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
प्रबंधक की शिकायत के बाद रेलवे स्टेशन गेट से हटा अतिक्रमण
उज्जैन | एक दिन पूर्व रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम आयुक्त को स्टेशन प्रबंधक ने स्टेशन गेट के शौचालय के सामने हुए अतिक्रमण की शिकायत की थी जिस पर आज सुबह नगर निगम की गैंग ने यहां से अवैध ठेले गुमटी हटवा दिये। अब लोगों को यहां बना शौचालय नजर आने लगा है।
रेलवे प्रबंधन द्वारा स्टेशन के मेन गेट पर लोगों की सुविधा के लिये शौचालय निर्माण करवाया था, लेकिन इसके बाहर की तरफ लोगों ने ठेले गुमटी लगाकर अतिक्रमण कर लिया। इस कारण रेलवे स्टेशन पहुंचने वालों को शौचालय नजर नहीं आता था और लोग स्टेशन परिसर स्थित साइकिल स्टैंड के साइड में गंदगी करते थे।
कल नगर निगम आयुक्त विजय कुमार जे. यहां निरीक्षण करने पहुंचे तो स्टेशन प्रबंधक आर.डी. द्विवेदी ने अतिक्रमण की शिकायत की इस पर आयुक्त ने आज सुबह नगर निगम की टीम को मौके पर पहुंचाकर शौचालय के सामने लगे ठेले गुमटी हटवा दिये। अब स्टेशन पहुंचने वालों को शौचालय आसानी से नजर आयेगा और परिसर में गंदगी भी नहीं होगी।