- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
प्रशांतिधाम चौराहे पर यात्री बस ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 50 फीट दूर तक घसीटता ले गया
उज्जैन। सुबह करीब 10 बजे प्रशांतिधाम चौराहे पर उज्जैन तरफ से आ रही बस ने एक्टिवा पर सवार महिला-पुरुष को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खास बात यह कि बस इतनी तेज गति से दौड़ रही थी कि दुर्घटना के बाद बस के पहिये में एक्टिवा फंस गई जिसे घसीटते हुए बस 50 फीट से अधिक दूरी तक ले गई।
दो घायल, पुलिस ने बस जब्त की, ड्राइवर-कंडक्टर फरार
बस क्रमांक आरजे 35 पीए 0700 नानाखेड़ा बस स्टैंड से इंदौर के लिये रवाना हुई थी, जबकि एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 एसबी 3153 त्रिवेणी मोती नगर तरफ से आ रही थी जिस पर एक पुरुष व महिला बैठे थे।
एक्टिवा चालक प्रशांतिधाम चौराहे से अपना वाहन मोड़ रहा था उसी दौरान उक्त बस ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक्टिवा चला रहा युवक टक्कर के बाद दूर जा गिरा जबकि बस के पिछले पहिये में एक्टिवा फंस गई जिसे घसीटते हुए बस करीब 50 फीट दूर तक ले गई। इसमें महिला भी दबी थी। बस रुकने के बाद आसपास बैठे लोगों ने डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी।