- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
प्रशासन की सख्ती:बगैर मास्क वाले 123 लोगों से 24 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। क्योंकि अधिकतर लोगों ने मास्क पहनना और दो गज की दूरी का पालन करना छोड़ दिया है। ऐसे लापरवाह लोगों पर कार्रवाई के लिए सोमवार से एक बार फिर पुलिस-प्रशासन व नगर निगम का अमला सड़कों पर उतरा। चैकिंग के दौरान अमले ने बगैर मास्क पहने 123 लोगों पर कार्रवाई की। इनसे 24 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूला।
अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि 80 लापरवाह लोगों को दशहरा मैदान स्थित पीजीबीटी कॉलेज के अस्थायी जेल में बंद करने की कार्रवाई भी की गई। इधर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे बगैर मास्क के भीड़ वाले स्थानों पर नहीं जाएं। सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। दो गज की दूरी का पालन भी करें।