- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
प्रशासन चिंता में, नाराज किसान कहीं रंग में भंग न घोल दें
उज्जैन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अप्रैल को उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां केन्द्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय के एम्लीको संयंत्र स्थापना भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्ययोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
मुख्यमंत्री का आगमन प्रशासन के लिये चिंता इसलिये बढ़ा रहा है कि इन दिनों किसान नाराज है और चाहे भावांतर योजना में किसानों का पंजीयन और फसल विक्रय में मुश्किल आई हो या फिर चना खरीदी मामले में पंजीयन, एसएमएस न मिलने आदि से किसानों की नाराजगी बढ़ी हो। अंदर के सूत्र बताते हैं कि किसानों को कांग्रेस आगे कर मुख्यमंत्री का विरोध कराने की तैयारी में है। प्रशासन चाहता है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर किसानों का प्रदर्शन न हो।
हालांकि भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण कार्यक्रम के तहत कृषि उपज मण्डी में 250-300 किसानों के बीच मुख्यमंत्री के शाजापुर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखवाया है। फिर भी किसानों के संबंध में प्रशासन को नाराजगी भरी रिपोर्ट मिल रही है। सत्ताधारी भाजपा भी नहीं चाहती कि मुख्यमंत्री के आगमन पर कोई ऐसा विरोध प्रदर्शन हो और बवाल मचे।