- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
एटीएम में पैसा मौजूद, बिगड़ा नोटों का तालमेल, दो हजार का नोट गायब…
उज्जैन | शहर के एटीएम में कैश आने से ग्राहकों को राहत मिली है, लेकिन एटीएम में नोटों का तालमेल बिगड़ चुका है। एटीएम मशीन ग्राहक को दो हजार रुपए निकालने पर सौ, पांच सौ के नोट देती है। दो हजार से अधिक निकलने पर दो हजार का नोट मिलता है, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा।
दो हजार के बदले मिल रहे 500 के नोट
शहर के कई एटीएम में कहीं सौ और कहीं पांच सौ के नोट ही मौजूद हैं। वहीं एटीम से 2 दो हजार के नोट पूरी तरह से नदारद हैं। दो हजार से ज्यादा कैश निकालने वालों को एटीम पांच सो रुपए में ही के नोटों में पेमेंट कर रहा है। पत्रिका ने मंगलवार को शहर के एटीएम की स्थिति को खंगाला। तो बड़े नोटों की कमी की बात सामने आई। फ्रीगंज, देवास रोड, सांवेर रोड, कोठी रोड, देवास गेट सहित अन्य जगह के एटीएम की हालत एक जैसी थी। यूको बैंक, बीओआई, एसबीआई, एचडीएफसी लगभग सभी जगह में नोट का तालमेल नहीं है। हालांकि एसबीआई के देवास रोड और फ्रीगंज के एटीएम 2 हजार के नोट भी देखने को मिले।
ये स्थिति रही एटीएम की
एसबीआई मुनी नगर – दो हजार नहीं।
बीओआई तरण ताल – सिर्फ 500
यूको विवि केम्पस – 500
एचडीएफसी फ्रीगंज – सिर्फ 100