- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सूदखोरों से परेशान हैं तो यहां सूचना दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा
उज्जैन | अगर शहर में कोई सूदखोर से परेशान हैं तो वह तुरंत नजदीकी थाना पहुंचकर शिकायत करें। इसके लिए पुलिस तुरंत पीडि़त की शिकायत पर सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए एसपी सचिन अतुलकर ने जिले के सभी थानों में नोटिस भी चस्पा करवाए हैं। शास्त्रीनगर निवासी टी स्टॉल संचालक सावन सक्सेना ने सोमवार को सूदखोरों से परेशान होकर घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद एसपी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से एसपी के पास सूदखोरी के दो दर्जन से अधिक मामले पहुंचे, जिनमें एसपी खुद रुचि लेकर सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
इनमें ऐसे सूदखोर भी है जो सरकारी विभाग में पदस्थ होकर सहकर्मियों को मोटे प्रतिशत पर रकम उधार दे रहे हैं।
सूचना देने पर गुप्त रहेगी जानकारी
एसपी सचिन अतुलकर ने मीडिया को बताया कि अगर कोई पीडि़त किसी सूदखोर के बारे में जानकारी देता है तो उसकी जानकारी गुप्त भी रखी जाएगी।
सुसाइड नोट के आधार पर सूदखोरों के घर दबिश
सावन ने आधा दर्जन लोगों से २२ लाख के लगभग कर्ज ले रखा था, जिस पर वह १० से १५ प्रतिशत ब्याज तक सूदखोरों को चुका रहा था। टी संचालक ने आत्महत्या के पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें आधा दर्जन लोगों के नाम लिखे हैं। मंगलवार को नीलगंगा पुलिस ने इन सूदखोरों के घरों पर दबिश दी। हालांकि सूदखोर नहीं पकड़ाए हैं