- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
प्रेमछाया रोड : दीपावली के बाद शुरू होगा भाटगली से चामुंडा माता तक चौड़ीकरण
उज्जैन | चामुंडा माता से नई सड़क तक नए मार्ग के निर्माण का दूसरा चरण अब भाट गली के चौड़ीकरण से शुरू होगा। चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन स्वामियों को नगर निगम बुधवार से नोटिस देना शुरू कर देगा। इस बीच मकानों पर तुड़ाई वाले हिस्सों पर निशान लगाए जाएंगे। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद तुड़ाई और मार्ग निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मार्ग के निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर पार्षद डॉ. योगेश्वरी राठौर ने सोमवार को नगर निगम सम्मेलन में मुद्दा उठाया था। इस पर मंगलवार को महापौर मीना जोनवाल व निगमायुक्त डॉ. विजयकुमार जे ने प्रोजेक्ट प्रभारी पीयूष भार्गव व अन्य अधिकारियों के साथ प्रेमछाया परिसर तथा भाटगली का मौका मुआयना किया। महापौर ने कहा इस मार्ग में जहां कोई बाधा नहीं है, वहां से काम शुरू करें। निगमायुक्त ने भाटगली से काम शुरू करने को कहा। पार्षद सत्यनारायण चौहान के अनुसार यह मार्ग अभी 7 मीटर चौड़ा है, जिसे 9 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके आगे मस्तराम अखाड़ा और प्रेमछाया वाले हिस्से में 12 मीटर का मार्ग बनेगा। गौरतलब है इस नए मार्ग में चामुंडा चौराहे से प्रेमछाया तक का निर्माण हो चुका है। प्रेमछाया की जमीन पर भी निगम कब्जा ले चुका है।
एई पर कार्रवाई रोकी, मेयर ने कहा परिषद को अधिकार नहीं
निगम के एई पीयूष भार्गव पर सोमवार को परिषद सम्मेलन में कार्रवाई के आदेश मंगलवार को ही धरे रह गए। महापौर मीना जोनवाल ने कहा कि निगम बोर्ड को सीधे कार्रवाई का अधिकार नहीं है। नियोक्ता एमआईसी है। बोर्ड निंदा प्रस्ताव पारित कर सकता है। मंगलवार को महापौर जोनवाल और आयुक्त डॉ. विजयकुमार जे ने गोशाला, प्रेमछाया मार्ग निर्माण का अवलोकन किया तो भार्गव उनके साथ थे। जब महापौर से पूछा तो उनका कहना था निर्णय सही नहीं था। इधर कांग्रेस नेता विवेक यादव ने महापौर पर भ्रष्टाचार को प्रश्रय का आरोप लगाया।