- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
प्रेस क्लब के पुन: अध्यक्ष बने डॉ. हाड़ा
उज्जैन। गत दिवस हुए प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव में पत्रकार यूनियन पैनल की एकतरफा जीत हुई। इस पैनल से डॉ. विशाल हाड़ा अध्यक्ष, उदयसिंह चंदेल सचिव व प्रदीप मालवीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
सचिव उदयसिंह चंदेल ने बताया कि इस चुनाव में तीन पैनल ने चुनाव लड़े। पत्रकार यूनियन पैनल, सद्भावना पैनल व एक अन्य पैनल ने चुनाव लड़ा। एक अन्य पत्रकार संगठन ने प्रेस क्लब में सदस्यता के विषय पर हाईकोर्ट में दायर याचिका कर रखी थी।
हाईकोर्ट ने पुराने सभी सदस्यों को बहाल करते हुए चुनाव लडऩे का अधिकार भी दिया। तत्पश्चात चुनाव में पत्रकार यूनियन पैनल से अध्यक्ष पद के लिए डॉ. विशाल हाड़ा, सचिव पद के लिए उदयसिंह चंदेल व कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप मालवीय चुनाव मैदान में उतरे। चुनाव पश्चात हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 5 नवम्बर तक निर्णय सुरक्षित रखा गया। 6 नवम्बर को हाईकोर्ट ने निर्णय जारी करने के निर्देश दिए। प्रेस क्लब में शाम 6 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल नायडू ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
किसे कितने मत मिले
अध्यक्ष पद हेतु डॉ. हाड़ा को 194, उपाध्यक्ष हेतु विक्रमसिंह जाट को 158 व पुष्करण दुबे को 112, सचिव पद हेतु उदयसिंह चंदेल को 167, कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रदीप मालवीय को 163, संयुक्त सचिव पद हेतु रामचन्द्र गिरि को 121 मत मिले। कार्यकारिणी में भूपेन्द्र भूतड़ा 162, मनोज तिलक 153, राहुल यादव 146, संदीप गोस्वामी 145, शादाब अंसारी 142, निलेश राव खोयरे 139, धर्मेन्द्र भाटी 138, सचिन सिन्हा 135, सुमेरसिंह सोलंकी 135, धर्मेन्द्र सिरोलिया 135, प्रणव नागर 135, हर्ष हायसवाल 133, विश्वास शर्मा 129, डॉ. गणपतसिंह चौहान 125, शुभम जायसवाल 118 चुने गए।