- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर युवक की हत्या
उज्जैन | रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक २ एवं ३ बीच बनी हट (बालू रेती रखने की जगह) में अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुबह किसी व्यक्ति ने जीआरपी थाने पहुंचकर बताया कि प्लेटफार्म क्रमांक २ एवं ३ के बीच बनी छोटी-सी हट में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। इसके पश्चात एपएसएल अधिकारी अरविंद नायक, जीआरपी थाना प्रभारी नितिन बाथम मौके पर पहुंचे।
मृतक की उम्र ३०-३५ उम्र के बीच है। रंग सांवला एवं शरीर दुबला-पतला है। मृतक ने स्लेटी रंग की पेंट एवं चौकड़ी की जर्सी पहन रखी है। एक हाथ में धागा बंधा हुआ है। जहां पर लाश पड़ी हुई थी, वहीं ताश के पत्ते भी पड़े हुए थे। इससे अनुमान लगाया गया कि हो सकता है कुछ लोग रात को जुआ खेल रहे हो व हार-जीत होने पर विवाद हो गया जिसके चलते युवक की हत्या कर दी गई।
मृतक के सिर पर गंभीर रूप से घाव पाया गया है। आशंका है कि हट में पड़ी लोहे की भारी किसी वस्तु से उस पर हमला किया गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मौके पर खोजी डॉग को शाजापुर से लाया गया, जो कि घटनास्थल से प्लेटफार्म क्रमांक ४ तक पहुंचा और उसके बाद लौट आया। जीआरपी थाना प्रभारी बाथम ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे के कर्मचारियों ने भी उसकी पहचान नहीं की है।