- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
प्लेटफाॅम नं. एक पर एस्केलेटर, फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम बनेगा व प्लेटफॉर्म नंबर सात का गेज परिवर्तन भी होगा
उज्जैन :- वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनने की दौड़ में शामिल शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. एक पर यात्रियों को फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम, दिव्यांग-बुजुर्गों के लिए एसकेलेटर (स्वचलति सीढ़ियां) और प्लेटफाॅर्म नं. 7 के गेज परिवर्तन से एक और प्लेटफाॅम मिल जाएगा। ये काम नए नहीं हैं। इन्हें सिंहस्थ में करना था लेकिन नहीं हो पाए। अब इन्हें छह महीने में करने का दावा किया जा रहा है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने डीआरएम को इस संबंध में अवगत कराया है। डीआरएम ने ये काम जल्दी शुरू करने का भरोसा दिलाया है।
प्लेटफाॅम नं. एक पर एस्केलेटर
इसलिए रुका – इसके पुर्जे विदेशों से आयात नहीं होने से देरी हो रही थी। अब जिम्मेदारों को पुर्जे जल्दी (छह माह के अंदर) लाने और काम शुरू करने की हिदायत दी गई है। जल्द काम शुरू होगा।
फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम
इसलिए रुका – सिंहस्थ महापर्व के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने इसका काम शुरू नहीं किया। अब यात्रियों की संख्या कम होने से काम में तेजी आएगी।
प्लेटफाॅम नं. सात का गेज परिवर्तन
इसलिए रुका – मीटर गेज की गाड़ियाें का संचालन होने तक इसे वैकल्पिक ट्रेक की तरह इस्तेमाल किया गया है। अब मीटर गेज बंद होने से इसका गेज परिवर्तन किया जाएगा।
प्रीमियम बैठक कक्ष निर्माण
इसलिए रुका – सिंहस्थ में पुरानी टिकट खिड़की की जगह स्टील की कुर्सियां लगाई थी। अब प्रीमियम बैठक कक्ष बनाया जाएगा। उज्जैन-फतेहाबाद गेज परिवर्तन। उज्जैन-देवास-इंदौर दोहरीकरण आदि कार्य भी किए जाएंगे।