- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
75/84 श्री बडलेश्वर महादेव
75/84 श्री बडलेश्वर महादेव
कुबेर के एक मित्र थे, जिनका नाम था मणिभद्र। उनका एक पुत्र था बडल, जो अत्यंत रूपवान ओर बलिष्ठ था। एक बार वह कुबेर के बगीचे में नलिनी नामक सुंदरी के पास गया। वहां पहुँचने पर बडल को वहां की रक्षा करने वाले रक्षकों ने रोका तो बडल ने आपने बल से सभी को मारकर भगा दिया। सभी कुबेर पास पहुंचे जहां मणिभद्र भी बैठा था। उन्होने बडल की पूरी बात बता दी। मणिभद्र ने नलिनी से दुव्यवहार करने के कारण बडल को श्राप दिया कि उसका पुत्र नेत्रहीन होकर क्षयरोग से पीडित होगा। श्राप के कारण बडल पृथ्वी पर गिर पड़ा। इसके पश्चात मणिभद्र बडल के पास आए ओर उससे कहा कि मेरा श्राप खाली नहीं जाएगा। अब तुम अंवतिका नगरी में स्वर्गद्धारेश्वर के दक्षिण में स्थित शिवलिंग के दर्शन मात्र से तुम्हारा उद्धार होगा। मणिभद्र पुत्र बडल को लेकर अवंतिका नगरी में आए ओर यहां बडल ने शिवलिंग के दर्शन किए ओर उनके स्पर्श करने से उसका क्षय रोग दूर हो गया ओर वह पूर्व की तरह रूपवान ओर नेत्रों वाला हो गया। बडल के यहां दर्शन ओर पूजन के कारण शिवलिंग बड़लेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो भी मनुष्य बड़लेश्वर महादेव के दर्शन ओर पूजन करता है वह पृथ्वी पर सभी सुखों को भोग कर मोक्ष को प्राप्त करता है।