- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
फायनेंस कंपनी ऐजेंट का आरोप…टीआई व आरक्षक ने थाने में पीटा
फरियादी का बयान वायरल, एसएसपी ने कहा… जानकारी मिली है,जांच कराएंगे
उज्जैन।वाहन फायनेंस कंपनी एजेंट ने नीलगंगा थाना प्रभारी और आरक्षक पर थाने में डंडे व पट्टे से पिटाई करने का आरोप लगाया है। फरयादी ऐजेंट के आरोपों का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि ऐजेंट झूठ बोल रहा है, जबकि एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है जांच कराई जाएगी।
थाने बुलाया था टीआई ने दिलीप रघुवंशी निवासी शीतल पैलेस वाहन फायनेंस कंपनी में एजेंट है। दिलीप ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा निवासी सोयत की बाइक की किश्तें बाकि थीं।
उसे रोककर तीन हजार रुपये किश्त जमा कराई थी लेकिन सुनील ने नीलगंगा थाने में लूट का शिकायती आवेदन दे दिया जिसके बाद पुलिस ने थाने बुलाया जहां टीआई कुरील व आरक्षक ठाकुर ने डंडे व पट्टे से मारपीट की। लूट का केस दर्ज नहीं करने के नाम पर 25 हजार रुपये लेकर छोड़ा। मारपीट में लगी चोंटों के दर्द और घबराहट के कारण घर चला गया वहां से परिजनों ने जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।
जैसा कि दिलीप रघुवंशी ने बताया थाने में समझौता हो गया सुनील विश्वकर्मा ने फायनेंस कंपनी एजेंट दिलीप रघुवंशी के खिलाफ मोटर सायकल व तीन हजार रुपये छीनने का शिकायती आवेदन दिया था जिसकी जांच और बयान के लिये सुनील विश्वकर्मा को थाने बुलाया। दिलीप ने थाने में कहा कि सुनील की बाइक की किश्तें बाकी थी।
जैसा कि थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया फायनेंस कंपनी के एजेंट द्वारा नीलगंगा पुलिस पर मारपीट करने व 25 हजार रुपये लेने के आरोप लगाये हैं। मामला हमारी जानकारी में है जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। – सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, एसएसपी