- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
फिर डिलीट हुए कंगना रणौत के ट्वीट्स, ट्विटर ने दिया नियमों का हवाला
हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के कुछ ट्वीट्स को ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसे लेकर ट्विटर का कहना है कि उन्होंने अपने पोस्ट्स में अभद्र भाषा को लेकर बने नियमों का उल्लंघन किया था। अभिनेत्री के दो ट्वीट को पिछले दो घंटों में हटाया गया है।
ट्विटर ने एक बयान में कहा, हमने उन ट्वीट्स पर कार्रवाई की है जो हमारे प्रवर्तन विकल्पों की सीमा के अनुरूप ट्विटर नियमों का उल्लंघन करते थे। ट्वीटर ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब कंगना ने हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए उनपर पलटवार किया था। रिहाना ने सिंघु सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन पर हाल ही में ट्वीट किया था।
ट्विटर के प्रवक्ता ने कंगना रणौत के उन ट्वीट्स को लेकर सफाई दी है जो उनके उनके हैंडल पर ‘अब उपलब्ध नहीं’ दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने उन ट्वीट्स पर कार्रवाई की है जो प्रवर्तन नियमों की हमारी सीमा के अनुरूप ट्विटर नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।’
मंगलवार को रणौत ने आंदोलनकारी किसानों को ‘आतंकवादी’ कहा और कहा कि वे भारत को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रिहाना को ‘मूर्ख’ बताया। इस दौरान ट्विटर पर एक यूजर ने उन्हें उनका पुराना ट्वीट दिखाया जिसमें उन्होंने रिहाना के एक गाने की तारीफ की थी।
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता मंजीत सिंह जीके ने कंगना की तरफ से किसानों को लेकर किए गए कथित अपमानजनक ट्वीट के कारण उनका अकाउंट तुरंत बंद करने की मांग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को कानूनी नोटिस भेजा है।
मंजीत ने ईमेल के जरिए महाराष्ट्र में ट्विटर के प्रबंध निदेशक को भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा था कि कंगना का पोस्ट तथ्यात्मक रूप से गलत है। इससे किसानों और उनसे जुड़े पूरे सिख समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाता है।