- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
विक्रम विश्वविद्यालय:प्रोफेसर्स पर कार्रवाई करें नहीं तो दीक्षांत समारोह का बहिष्कार
विक्रम विश्वविद्यालय में मारपीट करने वाले दो प्रोफेसर्स के खिलाफ कार्रवाई करें। ऐसा नहीं करने पर दीक्षांत समारोह का बहिष्कार किया जाएगा। यह चेतावनी विद्यार्थी यूनियन ने प्रभारी कुलपति और रजिस्ट्रार को दी। उन्होंने साेमवार को विवि पहुंचकर प्रभारी कुलपति प्रो. बालकृष्ण शर्मा और रजिस्ट्रार डॉ. यूएन शुक्ल का घेराव किया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा लंबे समय से प्रोफेसर्स के बीच विवाद चल रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि दोनों को बर्खास्त किया जाए। इसकी जांच कराई जाए। ऐसा नहीं हुआ तो दीक्षांत समारोह का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान दीपेश जैन, बिट्टू चौकसे, पंकज सोलंकी, अंकित जाटवा, कृष्णा पंवार, नीलेश गोठवाल शामिल थे।