- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
फिर दो गुटों में बंटी कांग्रेस, प्रदेश महासचिव ने प्रेसवार्ता बुलाई, शहर अध्यक्ष बोले- सूचना नहीं दी
उज्जैन | इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ भाजपा पार्षद द्वारा की मारपीट के विरोध में मंगलवार शाम प्रेस क्लब भवन में प्रेसवार्ता हुई। इसमें प्रदेश सरकार की निंदा के साथ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रेसवार्ता को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी दिखाई दी। शहर अध्यक्ष ने कहा प्रेसवार्ता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कोई निर्देश नहीं आए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में मैंने प्रेसवार्ता रखी थी। इसके लिए मुझे किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं। मैं जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव भी हूं।
– महेश परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष
कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट का हम भी विराेध करते हैं लेकिन इस तरह प्रेसवार्ता लेने का कोई आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नहीं आया। प्रेसवार्ता की हमें कोई सूचना भी नहीं दी गई।
– अनंतनारायण मीणा, शहर अध्यक्ष