- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
फिर बदलाव:सांची तैयार करके दे रहा मोदक, चिंतामण गणेश समिति कर रही विक्रय, 250 ग्राम के पैकेट की कीमत 110 रुपए
श्री चिंतामण गणेश मंदिर समिति द्वारा काउंटर लगाकर मोदक विक्रय किए जाने लगे हैं। ये मोदक उज्जैन दुग्ध संघ यानी सांची तैयार करके दे रहा है। अब केवल 250 ग्राम के पैकेट ही ये उपलब्ध है, जिसकी कीमत 110 रुपए है। कोरोना काल के पहले भी ऐसी व्यवस्था अधिकारियों ने मंदिर समिति व सांची के बीच समन्वय करवाकर शुरू करवाई थी लेकिन कुछ ही दिन बाद लॉकडाउन लग गया था और ये प्रक्रिया बंद करना पड़ी थी। हाल ही में गणेश चतुर्थी से पुन: इस व्यवस्था को शुरू किया गया है।
उज्जैन दुग्ध संघ के सीईओ डीपी सिंह ने बताया कि अभी रोजाना केवल 250 ग्राम वजन वाले 200 पैकेट मोदक के समिति को दे रहे हैं। विशेष प्रकार के पैकेट भी सांची के ही हैं। इसमें प्रति मोदक अलग-अलग रखने की व्यवस्था है ताकि वे टूटे नहीं। 250 ग्राम के मोदक की कीमत 110 रुपए हैं। मंदिर समिति के काउंटर से कोई भी श्रद्धालु इन्हें खरीद सकता है।
डिमांड पर 500 ग्राम व एक किलो के पैकेट भी तैयार होंगे
सीईओ सिंह ने बताया कि चूंकि अभी गणेशोत्सव चल रहा है और इस नई व्यवस्था की शुरुआत ही है। लिहाजा केवल 250 ग्राम के ही मोदक पैकिंग कर दिए जा रहे हैं। आगे यदि डिमांड आती है तो 500 ग्राम व एक किलो पैकेट भी तैयार किए जाएंगे।
गुणवत्ता का रखा जा रहा है विशेष ख्याल
मंदिर समिति मोदक प्रसादी का प्रचार-प्रसार करने में जुट गई है। ऐसे में यदि डिमांड बढ़ती है तो प्रसादी भी ज्यादा मात्रा में बनवाई जाने लगेगी। इधर, दुग्ध संघ के सीईओ सिंह ने बताया कि मोदक बनाने में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। वे यह भी बोले कि भविष्य में यदि शहर के अन्य मंदिरों से भी अनुबंध होता है तो वहां के लिए भी प्रसादी बनाने पर दुग्ध संघ विचार करेगा।