- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
फिर से बारिश का दौर…शिप्रा का जलस्तर बढ़ने से छोटे पुल के ऊपर आया पानी
बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से छोटे पुल के ऊपर पानी आ गया आैर नदी के किनारे बने मंदिर जलमग्न हो गए।
24 घंटे में जिले में एक इंच बारिश, अब तक 40.2 इंच, पिछले साल से 16.33 इंच ज्यादा, आज भी आसार
उज्जैन | बंगाल की खाड़ी से सक्रिय होकर आए सिस्टम ने फिर से शहर में बारिश की शुरुआत कर दी है। बीते 24 घंटों के भीतर शहर में एक इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं जिले में भी एक इंच बारिश हो चुकी है। रविवार को शिप्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया आैर नदी के किनारे बने मंदिर जलमग्न हो गए। सुबह 4.30 बजे से शुरू हुई बारिश का दौर 8 बजे तक चला। दिन में हल्की बारिश होती रही। बीते 24 घंटों में शहर में 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई। रविवार को दिन का तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री रहा। शहर में अब तक आैसत 36 इंच के मुकाबले 31.20 इंच बारिश हो चुकी है। यशवंत सागर में पानी बढ़ने से गंभीर का गेट नंबर तीन 50 सेमी खोला गया।
अब तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया बंगाल की खाड़ी से सक्रिय होकर आगे बढ़े सिस्टम ने पश्चिमी मप्र सहित पूरे प्रदेश में घेरा बना रखा है। ओडिशा-छत्तीसगढ होते हुए भी सिस्टम आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में भी एक ओर सिस्टम सक्रिय है। आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।