- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
फूल-प्रसादी की दुकानों पर निगमायुक्त ने देखे डस्टबिन
निगमायुक्त ने दुकानदारों को दी सफाई रखने की हिदायत, स्वास्थ्य निरीक्षक करेंगे आकस्मिक जांच
उज्जैन. महाकाल क्षेत्र की कुछ दकानों पर अब भी डस्टबिन नहीं हैं। निगमायुक्त के शुक्रवार को किए गए निरीक्षण में यह स्थिति सामने आई। कुछ दुकानों पर डस्टबिन मिले तो कुछ में कचरा रखने की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। निगमायुक्त ने सभी को कूड़ेदान रखने के साथ ही कचरा बाहर नहीं फेंकने की हिदायत दी है।
शुक्रवार सुबह निगमायुक्त ऋषि गर्ग ने अधिकारियों के साथ महाकाल क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे फूल प्रसादी की दुकानों पर भी पहुंचे और कचरा रखने के इंतजाम देखे। कुछ दुकानों पर डस्टबिन नहीं पाए जाने पर गर्ग ने इसकी व्यवस्था करने का कहा। सभी दुकानदारों के निर्देश दिए कि वे दुकान के बाहर किसी भी प्रकार का कचरा न फेंके। उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक व अमले को दुकानों पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिस दुकान के बाहर कचरा मिलेगा, उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
बेगमबाग नाले की होगी सफाई
निगमायुक्त ने भारत माता मंदिर के पीछे बेगमबाग नाले की सफाई और जरूरी मरम्मत के निर्देश दिए हैं। साथ ही नाले को कवर करने का कहा है। इसके अलावा नजदीक के एक अन्य खुले नाले पर सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश भी दिए। गर्ग के अनुसार, शहर का यह प्रमुख स्थल है, जहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। इसलिए इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष चिंता की जरूरत है।
जहां गाड़ी नहीं जाए, वहां थैलो से लें कचरा
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बेगमबाग कॉलोनी में पहुंचकर रहवासियों से चर्चा की। उन्होंने तंग गलियों में भी नियमित सफाई के निर्देश दिए। जिन गलियों में कचरा कलेक्शन वाहन नहीं जा सकता, वहां ठेले या थैलों के माध्यम से कचराउठवाने का कहा।
सफाईकर्मी नहीं मिला, एजेंसी पर जुर्माना
हरिफाटकब्रिज के नजदीक विद्युत मंडल की डीपी का सौन्दर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मन्नतगार्डन के सामने होटल अमलतास के समीप निर्माण सामग्री मिलने पर संबंधित भवनमालिक को नोटिस देने व जुर्माना करने का कहा। मौके पर सफाईकर्मी अनुपस्थित मिला, जिसके चलते निगमायुक्त ने ओरिएंटल एजेंसी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।