- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
फ्लेक्स संचालक को चाकू अड़ाकर लूटने वालों का सुराग नहीं
उज्जैन:फ्रीगंज में फ्लेक्स की दुकान संचालित करने वाले युवक को सेठी नगर में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू अड़ाकर लूट लिया। मामले में युवक ने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। बीती रात करीब 10.30 बजे लक्ष्मीनगर निवासी राहुल श्रीवास्तव फ्रीगंज से अपनी फ्लेक्स दुकान बंद कर घर लौट रहा था उसी दौरान सेठी नगर चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और चाकू अड़ाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 25 हजार रुपये रखे थे। राहुल ने इसकी सूचना माधव नगर पुलिस को दी जिसके बाद बदमाशों की तलाश प्रारंभ की गई लेकिन किसी का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके पूर्व भी शहर में मोहनपुरा और सांवराखेड़ी में लूट की दो वारदातें हो चुकी हैं जिनके आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।