- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
बगैर मास्क मार्निंग वाॅक पर निकले 137 लोगों सहित 296 से वसूला 37100 रुपए जुर्माना
कोरोना महामारी का दौर चल रहा है और ऐसे में कुछ लोग बगैर मास्क पहने ही अपनी सेहत मनाने के लिए मार्किंग वाॅक पर निकल रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या ये लोग ऐसी लापरवाही कर अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में नहीं डाल रहे हैं? सोमवार को ऐसे 137 लोगों पर कार्रवाई की गई।
एडीएम विदिशा मुखर्जी ने बताया कि बगैर मास्क पहने मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए विभिन्न टीमें सुबह 6:30 बजे निकल चुकी थी। टीमों ने कोठी रोड, अंकपात-मंगलनाथ रोड, प्रशांति धाम मार्ग, रामघाट क्षेत्र व बड़नगर रोड आदि स्थानों से 137 लोगों पर स्पाॅट फाइन किया। कुछ को अस्थाई जेल में भी बंद किया।
शपथ भी दिलवाई
दिनभर में शहर के कई हिस्सों में भी ऐसे लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की गई। शाम तक कुल 296 लोगों से 37100 रुपए जुर्माना वसूला जाकर इन्हें अस्थाई जेल में बंद कर रखा था। इस दौरान इन्हें मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शपथ दिलाई गई। अब अधिकारियों की निगाह में वे लोग भी आ गए जो शाम को खाना खाने के बाद बेवजह घूमने के लिए निकल पड़ते हैं और वे लोग जो डिवाइडर पर बैठकर बतियाने लगते हैं।