- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
बर्फीली हवाओं से कंपकंपाया शहर, लोगों ने लिया अलाव का सहारा, पारा 6.20 दर्ज
उज्जैन। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिससे मौसम में ठंडक घुलने के साथ शहर कंपकंपा गया। कलेक्टर द्वारा कक्षा 8 वीं तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बीती रात न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आसमान में छाये बादल छंटने और 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने शहरवासियों को तेज ठण्ड का अहसास कराया। पिछले पखवाड़े में जहां न्यूनतम पारा ऊपर की ओर चल रहा था वह बीती रात 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीती रात सबसे पिछले 15 दिनों में सबसे अधिक सर्दी दर्ज हुई है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह भी बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहने से मौसम में तेज ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों मेें दुबके नजर आये।
कलेक्टर द्वारा शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8 वीं तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है, जबकि शासकीय कार्यालयों में कर्मचारी हीटर पर तापते नजर आए, तो शहर के चौराहों पर लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव के उपाय किए। मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता के अनुसार न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री पर बना हुआ है और आने वाले 2-3 दिनों तक बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहने से मौसम में ठंडक बनी रहने की संभावना है, फिलहाल तेज ठण्ड की चपेट में पूरा प्रदेश है।