- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
बाबा महाकाल का राजा स्वरुप में श्रृंगार किया गया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज शुक्रवार भस्म आरती में भगवान श्री महाकाल को जल से स्नान कर दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक राजा स्वरुप श्रृंगार किया गया। मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।