- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं शेफाली जरीवाला, नंदी हॉल से किए दर्शन, ध्यान भी लगाया
सार
विस्तार
कांटा लगा गाने से रातों-रात स्टार बनी शेफाली जरीवाला आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार से भगवान का पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि अभिनेत्री और टीवी कलाकार शेफाली जरीवाला आज बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेने के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने दर्शन के दौरान सफेद रंग का पारंपरिक सलवार सूट पहन रखा था। मंदिर में सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। पंडित महेश गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान शेफाली जरीवाला भगवान की भक्ति में लीन दिखाई थीं। बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के बाद अपने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कही और फिर आप यहां से रवाना हो गईं।
22 वर्षों से बॉलीवुड में हैं शेफाली जरीवाला
शेफाली जरिवाला एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो कई अंग्रेजी और हिंदी संगीत वीडियो और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं। वे 2002 के म्यूजिक वीडियो कांटा लागा में दिखाई दी थीं, जिसके बाद वह “थोंग लड़की” के नाम से जाने लगीं। 2004 में बॉलीवुड फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में अभिनय किया था। फिर वह नृत्य रिएलिटी शो नच बलिए 5 में अपने प्रेमी के साथ दिखाई दी थीं। इसके साथ ही ने बिग बॉस 13 में भी देखा गया था। वर्तमान में भी वे एक धारावाहित में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं।