- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
बाबा महाकाल के आंगन में भक्तो ने खेली फूलो और रंगों की होली
उज्जैन। फाल्गुन पूर्णिमा पर रविवार को होलिका पूजन के साथ रंगपर्व का आगाज हुआ। ज्योतिर्लिंग महाकाल में संध्या आरती के बाद सबसे पहले होलिका दहन हुआ। इसके बाद पुजारी-पुरोहितों ने फाग के गीतों पर फूलों से होली खेली।बाबा महाकाल के आंगन में भक्तो ने खेली फूलो और रंगों की होली| परंपरा के चटख रंग राजा के आगंन से शिप्रा तट तक नजर आए। मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर तीर्थ पुरोहितों ने शिप्रा का गुलाल पूजन किया।
पुजारी-पुरोहित परिवार द्वारा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के साथ मिलकर फाग महोत्सव का आयोजन किया। भजन गायक हरिकिशन साबू (भोंपूजी) नेभजनों से समां बांध दिया। पुजारी-पुरोहित और भक्तों ने मिलकर फूलों से जमकर होली खेली।
शहर में 150 से अधिक स्थानों पर होलिका का पूजन हुआ। प्रदोष काल में महिलाओं ने सुख-सौभाग्य तथा समृद्धि के लिए होलिका का पूजन किया। सोमवार तड़के 4 बजे के बाद शहर में होलिका दहन हुआ|