- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
3 छोटी-छोटी कहानियां, ये किसी की भी सोच को दे सकती हैं एक नई दिशा
(1) भगवान बुद्ध का अंत समय आ चुका था। सभी शिष्य एकत्र हुए। अपने शिष्यों के लिए उनका अंतिम संदेश था। हे मित्रों। जब तक तुम सभी संयमी होकर मित्रभाव से रहोगे, एक साथ मिल बांट कर खाओगे और धर्म के रास्ते पर मिल कर चलोगे। तब तक बड़ी से बड़ी विपत्ति आने पर भी तुम नहीं हारोगे, लेकिन जिस दिन तुम संगठित न होकर बिखर कर रहने लगोगे, पराजित हो जाओगे। संगठन में अपार शक्ति है।
(2) इतिहास बताता है कि विश्व विजेता बनने के कगार तक पहुंचने वाले वीर नेपोलियन ने अपनी युवावस्था में लगातार आठ वर्ष तक लेखक बनने की कोशिश की। हर बार उसे असफलता हाथ लगी, उसने रणक्षेत्र में अपनी प्रतिभा आजमाने का निश्चय किया। एक साधारण सैनिक से जीवन आरंभ कर अपनी क्षमता, प्रतिभा व साहस के बल पर वह अपने देश का ही नहीं, अन्य देशों का भी भाग्य विधाता बन गया। किसी को भी असफलता मिलने पर निराश होकर बैठना नहीं चाहिए। किसी न किसी क्षेत्र में सफलता मिलेगी जरूर। बस प्रयासरत रहना चाहिए।