- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, चांदी द्वार से किए दर्शन
सार
विस्तार
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। जहां लगभग पांच पंडितों की उपस्थिति में आपने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा अर्चन किया और उसके बाद नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना कर एक संकल्प भी लिया।

किया गया स्वागत सम्मान
पूजन अर्चन के दौरान श्री सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जब पुजारीगण महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप कर रहे थे तब वह भी इन मंत्रों को पढ़ते दिखाई दिए। बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन के बाद नवागत कलेक्टर श्री सिंह ने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजा अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का स्वागत सम्मान भी किया गया।