- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
बाबा महाकाल के भक्तों को मिलेगी गर्मी से राहत, दिल्ली के दानदाता ने दान किए छह कूलर
सार
विस्तार
उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो दानदाता कई प्रकार का दान देते हैं। लेकिन भीषण गर्मी के दौरान बाबा महाकाल के एक भक्त ने श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए छह बड़े जम्बो कूलर दान दिए हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि दिल्ली निवासी दानदाता संदीप कपूर द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए बाबा महाकाल के श्री चरणों में छह बड़े जम्बो कूलर अर्पित किए हैं। ताकि यात्रियों को गर्मी से राहत मिले। यह कूलर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब राहत प्रदान करेंगे।

पानी का चिलर दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी यश गुरु की प्रेरणा से हरियाणा के रेवाड़ी के विनोद यादव द्वारा 100 लीटर पानी की क्षमता का चिलर श्री महाकालेश्वर भगवान जी के चरणों में अर्पित किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।