- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
बारात में नाच रहे थे लोग, अचानक चल गई गोली और फिर….
उज्जैन | बापू नगर में बुधवार रात को बारात में एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया, १२ बोर बंदूक से निकले छर्रे बारात में शामिल दो महिलाओं और घोड़ी वाले को लगे हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन थोड़ी ही देर में अस्पताल से उपचार करवाने के बाद महिलाओं को परिजन अपने साथ ले गए।
बताया जाता है कि बारात आगर रोड स्थित बापूनगर में रहने वाले रवि माली के यहां से माथुरवैश्य धर्मशाला जा रही थी। तभी सचिन माली नामक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से गोली चलने के बाद बारात में शामिल पूनम पति बबूल माली व अंजू पति गोपाल माली गिर गई। यह देख बाराती इधर उधर भागने लगे। शादी ब्याह में घोड़ी लगाने वाले भय्यू पिता अनवर खां निवासी अब्दालपुरा को भी पैर में छर्रे लगे हैं। बाद में पता चलने पर परिजनों ने महिलाओं और घोड़ी वाले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गोली चलने की घटना के बाद चिमनगंज मंडी सीएसपी मलकीतसिंह व टीआई अरविंद तोमर भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे परंतु तब तक घायल महिलाओं के परिजन उनका उपचार करवा कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने घायल घोड़ी वाले भय्यू के बयान लिए हैं, जिसका कहना है कि वह रवि माली के यहां बारात में घोड़ी लेकर आया था, इसी बीच बारात में सचिन नामक युवक ने गोली चला दी।
फिलहाल पुलिस बाराती परिवार की खोजबीन कर पुष्टि में लगी है। लाइसेंस चेक करेंगे और फायर करने पर कार्रवाई भी होगी।
मलकीतसिंह, सीएसपी