- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सीबीएसई 10वीं का पेपर आउट : ढोल पर नाच रहे बच्चों की खुशियां काफूर…
उज्जैन | बुधवार को सीबीएसई 10वीं का आखिरी पेपर देकर बच्चे जब रूम से बाहर निकले, तो उनकी खुशी का ठिकाना न था। सभी लोग ढोल के आगे नाच रहे थे। इनमें छात्राएं भी शामिल हो गईं। इसी बीच किसी ने बताया कि जिस पेपर को वे अभी-अभी देकर बाहर आए हैं, वह तो आउट हो गया है। यह सुनते ही बच्चों के चेहरे मायूस हो गए और खुशियां काफूर…।
कुछ ही देर रही खुशी
सीबीएसई 10वीं का आखिरी गणित का पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने ढोल के आगे नाचकर परीक्षा खत्म होने का आनंद लिया। लेकिन छात्रों की यह खुशी कुछ ही देर की रही। गणित का पेपर आउट होने से सीबीएसई ने पेपर निरस्त कर दिया। बोर्ड से जारी पत्र में एक सप्ताह में परीक्षा की नई तारीख घोषित करने की बात कही है। अचानक से पेपर निरस्त होने से कई बच्चों में मायूसी छा गई।