- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
बारिश के लिए फिलहाल कोई सिस्टम नहीं, धूप निकलते ही बढ़ने लगी गर्मी
उज्जैन | बादल छंटने के बाद गुरुवार को शहर में तेज धूप निकलते ही उमस आैर गर्मी का असर बढ़ गया। लगातार दूसरे दिन भी सुबह वातावरण में धुंध छाई रही। दिन में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। गुरुवार अलसुबह भी वातावरण में धुंध छाई रही। धुंध के कारण सुबह 7 बजे तक दृश्यता 1000 मीटर तक रही। जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया मानसून के लिए कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। बादलों को नमी मिलने पर बूंदाबांदी हो सकती है।