- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
स्वच्छता में उज्जैन नगर निगम को मिला कांस्य पदक
उज्जैन | भोपाल में गुरुवार को स्वच्छता कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उज्जैन नगर निगम को कांस्य पदक प्रदान किया। कार्यशाला में राज्य सरकार ने इंदौर नगर निगम के कामों का वह प्रजेंटेशन दिखाया, जिनके बूते वह देश का नंबर वन साफ शहर बन सका।
भोपाल में स्वच्छता अवार्ड लेकर लौटी महापौर मीना जोनवाल ने कहा इंदौर में सर्वेक्षण की हर शर्त पूरी करने के लिए नेता, मीडिया, नागरिक और स्टाफ एकजुट हो गया था। इंदौर के प्रजेंटेशन से पता चला किन कारणों से हमारा शहर 11 नंबर पीछे रह गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में हम एक और छलांग लगाकर नंबर वन बनेंगे। इसमें पूरे शहर का साथ हमें चाहिए। इंदौर में मवेशी, सफाई, कार्रवाई जैसे हर पहलू पर लोग एकजुट रहे। किसी ने निगम का विरोध नहीं किया। इसलिए वे सारी शर्तें पूरी हो सकी, जो नंबर एक होने के लिए जरूरी थी। अब सर्वेक्षण 2018 की दौड़ शुरू हो गई है। इसमें देश के 4041 शहर शामिल होंगे। हमने पिछले सर्वे में 355 से 12वें नंबर पर आने में सफलता पाई थी। अब हमें नंबर एक बनना है। इसके लिए पूरे शहर को एकजुट करेंगे। नवाचार अपनाएंगे। पब्लिक फीडबेक पर ध्यान देंगे। महापौर ने बताया मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के शहरों को नंबर एक की दौड़ में जुट जाने का आह्वान किया है।