- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
बारिश थमते ही सडकों पर बिखरी चूरी, गिर रहे लोग
उज्जैन। लगातार बारिश के बाद शहर के मुख्य मार्ग व आंतरिक सडकें लगभग पूरी तरह उखड चुकी हैं। हर मार्ग पर इतने गड्ढे हो चुके हैं कि वाहन चालक अब सडक तलाश कर अपने वाहन चला रहे हैं।
इंदौरगेट से लेकर नई सडक, बुधवारिया, अंकपात तक का मुख्य मार्ग हो या आगर रोड खिलचीपुर नाके से लेकर रेलवे स्टेशन इंदौरगेट तक सभी मुख्य मार्गों पर सडक सिर्फ नाम की बची है। प्रत्येक 50 कदम की दूरी पर गड्ढे और गिट्टी चूरी बिखरी पडी है। यही हालत शहर के आंतरिक मार्गों की भी है। बारिश के दौरान ही नगर निगम द्वारा गड्ढों में मुरम डलवाने का काम किया गया था लेकिन वर्तमान में बारिश थमने के बाद मुरम भी गड्ढों का साथ छोड चुकी है।
सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों की हो रही है क्योंकि गड्ढों के आसपास गिट्टी चूरी बिखरी होने के कारण वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं, जबकि निगम अधिकारियों का कहना है कि गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।