- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
बारिश से तरबतर:गंभीर डेम में बढ़ा पानी, इंदौर में 1.5, भोपाल में 2.5 इंच बारिश; शहर सहित पूरे जिले तरबतर
- जीवाजी वेधशाला में सोमवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई
- बारिश के लिए बना सिस्टम कमजोर होने के बाद भी सोमवार को शहर सहित पूरे जिले में अच्छी बारिश हुई
सावन के पहले सोमवार को मेघों ने शहर सहित पूरे जिले को तरबतर कर दिया। शहर में सोमवार तड़के शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर तक चलता रहा। वहीं शाम को फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। 24 घंटों के भीतर शहर में 1.82 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पूरे जिले में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश के लिए बना सिस्टम कमजोर होने के बाद भी सोमवार को शहर सहित पूरे जिले में अच्छी बारिश हुई।
जीवाजी वेधशाला में सोमवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में अब तक 376 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के भीतर जिले में औसत 15.9 मिमी बारिश हुई। इधर मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मंगलवार को भी जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
गंभीर डेम में 12 घंटों में 9 एमसीएफटी पानी बढ़ा
शहर में रिमझिम और तेज बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 27.4 व रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर सोमवार को 12 घंटों के भीतर गंभीर डेम में 9 एमसीएफटी पानी बढ़ गया। सोमवार सुबह डेम का जलस्तर 616 एमसीएफटी था, जो शाम को 625 एमसीएफटी हो गया।
इंदौर में रविवार तड़के तीन बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरे दिन और शाम पांच बजे तक होती रही। इस सीजन में यह पहला मौका है जब इतनी लंबी झड़ी लगी। रविवार रात से सोमवार सुबह से शाम तक कुल 39.2 मिलीमीटर यानी 1.5 इंच पानी बरस चुका है। इधर भोपाल में रविवार रात 2.5 इंच से ज्यादा बारिश हुई। बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी भी लबालब हो चुकी है। 24 घंटे में बड़े तालाब के लेवल 1 फीट और बढ़कर 1665.80 फीट पर पहुंच गया है।