- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
बिजली कनेक्शन: अब उपभोक्ताओं को दफ्तरों में नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
ऑनलाइन होगी प्रोसेस, 3 दिन में घर बैठे लगेगा नया मीटर
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए अब उपभोक्ताओं को विद्युत झोन कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ना ही अलग-अलग तरह के फॉर्म भरने की जरूरत होगी। ऐसा इसलिए संभव हो रहा है क्योंकि बिजली कंपनी ने ऑनलाइन बिजली कनेक्शन देने की सुविधा शुरू की है। इसमें मोबाइल एप के माध्यम से सिर्फ आवेदन करना होगा। उसके बाद बिजली कर्मचारी घर आकर कनेक्शन दे देंगे।
विद्युत वितरण कंपनी ने पिछले दो माह से उज्जैन शहर में इस सुविधा का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें बिजली कंपनी के ऊर्जस एप में ही एक ऑप्शन दिया जा रहा है। यहां मौजूद फॉर्म में उपभोक्ता को अपनी जानकारी के साथ, खुद का और आई कार्ड का फोटो देना होगा। इसके अलावा अलग से कोई दस्तावेज नहीं लगेगा।
पहले थी यह व्यवस्था
अभी तक बिजली कंपनी के झोन कार्यालयों में लिखित आवेदन करने पर उपभोक्ता को नया कनेक्शन मिलता था। इसमें पहले रजिस्ट्रेशन करते थे, फिर सर्वे होता था। इसके बाद डिमांड नोट देते थे। डिमांड नोट मिलने के बाद उपभोक्ता द्वारा शुल्क भरा जाता था। इसके बाद कनेक्शन मिलता था।
कई बार सर्वे में ही समय लग जाता था। अब इन सभी झंझटों से छुटकारा मिल गया है। कंपनी के कार्यपालन यंत्री राजेश हारोड़़े ने बताया कि अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। सभी जोन कार्यालय में उपभोक्ताओं से एप्लीकेशन (ऊर्जस एप) के माध्यम से फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन सुविधा का फीडबैक भी अच्छा मिल रहा है।