- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
सगाई में परोसा गोमांस, चार आरोपियों पर रासुका:उन्हेल में मिले थे गोवंश के अवशेष; 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
उन्हेल में विगत दिनों पशु हाट के पास करनावद रोड के जंगल में गोवंश के अवशेष मिले थे। जांच के दौरान गोहत्या का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त था। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय गोरक्षा विभाग ने 27 फरवरी को उन्हेल बंद किया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। एक आरोपी फरार है। कलेक्टर ने मामले से जुड़े चारों आरोपियों पर रासुका लगाई है।
उन्हेल थानाक्षेत्र में गोमांस पकाने वाले आजाद शाह, शाकिर खान और आमिर खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कालू पठान अभी भी फरार है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उन्हेल निवासी कालू पठान की बेटी की सगाई में समधी की पसंद पर गोमांस पकाया था। यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय गोरक्षा विभाग भारत व हिन्दू सेना रक्षा दल गोरक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा 27 फरवरी को उन्हेल बंद किया था।
हिंदू सेना रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह ने गोवंश के हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही उनके मकान तोड़ने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बुधवार को उन्हेल निवासी कालू पठान पिता शौकत पठान, आमिर पिता राजा खां, आजाद शाह पिता इशहाक शाह व शाकिर पिता इलियास के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अधीन केंद्रीय जेल में निरुद्ध होने के दिनांक से आगामी तीन माह के लिए जेल में बंद करने के आदेश जारी किए हैं।