- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
बिजली बिल ज्यादा आया या वॉल्टेज की समस्या है, तो एक ही दिन में होगी दूर
उज्जैन | आपके यहां खपत से ज्यादा बिजली बिल आया है या वॉल्टेज की समस्या है तो एक ही दिन में समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। बिजली कंपनी के सभी 9 जोन पर 7 जून को सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक बिजली समस्याओं का निराकरण होगा। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री एसके जैन ने बताया जोन कार्यालयों पर काउंटर होंगे, जहां आवेदन फार्म उपलब्ध रहेंगे। उन्हें उपभोक्ताओं को भरकर जमा करना होगा। उसके बाद समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को अपना बिजली बिल साथ में लेकर आना होगा। बिजली बिल ज्यादा आया है तो मीटर रीडिंग करवा कर सुधार करवाया जाएगा। वॉल्टेज की समस्या है तो टीम भेजकर दुरूस्त करवाया जाएगा। शिविर में सात तरह की समस्याएं हल की जाएंगी। इधर खेड़ापति जोन की टीम ने सोमवार को बापूनगर, चिंतामण नगर व शहीद नगर में बकायादारों के यहां से 2 टीवी, 3 पंखे व दो कूलर जब्त किए हैं। नोटिस के बाद भी उपभोक्ता राशि जमा नहीं कर रहे थे।