- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
सोनिया गांधी के लिए महाकाल में विशेष पूजन, कार्यकर्ताओं ने दीघार्य की प्रार्थना की
उज्जैन | महाकाल मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वास्थ्य कामना के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मृत्युन्जय जाप और महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन किया। इस मोके पर कांग्रेसी हाथो में झंडे और सोनिया गांधी का फोटो लेकर महाकाल मंदिर पंहुचे थे।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए आज महाकाल मंदिर में रूद्राभिषेक हुआ। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आज कांग्रेस नेताओ ने बाबा महाकाल मंदिर में रूद्राभिषेक किया। युवा कांग्रेस उज्जैन उत्तर उपाध्यक्ष सुदर्शन गोयल के अनुसार म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री गोविंद गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पोरवाल भी इस पूजन में शामिल रहे। ख़ास बात ये कांग्रेसी सोनिया गांधी का फोटो भी साथ लेकर आये थे। इस मोके पर गोयल ने कहा की बाबा महाकाल से प्राथना की है की सोनिया गांधी को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ हो और केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने ।