- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
बिलासपुर एक्सप्रेस से मिला ज्वैलरी से भरा बैग, नहीं आया कोई लेने
उज्जैन | बुधवार सुबह बिलासपुर से उज्जैन आई बिलासपुर एक्सप्रेस में लावारिस बैग की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने यात्री को बाहर निकलने को कहा और बैग को बरामद किया। जांच की गई तो बैग में ज्वेलरी निकली।
जीआरपी थाना के प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, गंगाराम आदि ने टीटी अरविंद कुमार की शिकायत पर बिलासपुर एक्सप्रेस के कोच क्रमांक एस-९ से काले रंग का बैग बरामद किया। उक्त सीट पर भोपाल के बाद कोई नहीं आया और बैग सीट पर रखा हुआ था। बैग खोला तो तो ज्वैलरी देख पुलिस हैरान रह गई। इसमें हार, कंगन, झूमके, लॉकेट निकले। साथ ही परफ्यूम और शृंगार के करीब २५ आइटमों की बरामदगी तो हुई है।
इसके अलावा बैग से ५-६ फैंसी साडिय़ां, चुन्नी-लहंगा आदि १०-१२ वर्ष की बालिका के कपड़े भी मिले। सूची बनाकर सामान जब्ती में लिया है। इस संबंध में अन्य स्टेशनों के जीआरपी थाना से संपर्क भी किया गया। बैग बरामदगी की सूचना भी इन स्टेशनों पर दी गई है।
प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा ने बताया सुबह ८ बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंची बिलासपुर एक्सप्रेस से जीआरपी को लावारिस बैग बरामद मिला है। इसमेंं आर्टिफिशियल ज्वैलरी, शादी-ब्याह की फैंसी साडिय़ां, लहंगा व ८-१० वर्ष की बालिका के कपड़े आदि मिले हैं। संभवत: शादी-ब्याह के लिए सफर कर रहे परिवार का रेल में यह बैग छूट गया है।