- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
स्थगन हटा तो मस्तराम अखाड़ा में चली जेसीबी
उज्जैन | बहादुरगंज-भाटगली-नई सड़क को सीधे फ्रीगंज पुल से जोडऩे तथा विकास को तीव्र रफ्तार देने के प्रयासों को रोकने के कई प्रयास जारी है। क्षेत्रवासियों की नारजगी यह है कि छोटी-छोटी बातों पर विकास के काम में अड़ंगा खड़ा करना ठीक नहीं। बुधवार को नगर निगम ठेकेदार ने फिर से कार्य आरंभ किया तथा मस्तराम अखाड़ा से निकलने वाले मार्ग पर जेसीबी से लेवलिंग कार्य शुरू करवाया। दोपहर १ बजे से रात तक जेसीबी चलती रही। इससे पहले ६ दिन तक हाई कोर्ट के स्थगन के कारण नगर निगम को काम रुकवाना पड़ा था।
मंगलवार को स्थगन हट जाने के कारण पुन: बुधवार से विकास कार्य के तहत सड़क बनाने व लेवङ्क्षलग करने का कार्य आरंभ किया गया है। अल सुबह पीने का पानी भरने की मशक्कत कर रहे क्षेत्रवासियों क्रमश: भारती जोशी, अर्जुन भदौरिया, रामकन्या मालवीय, आनंद सोनी आदि का कहना था कि विकास के काम में बार-बार रुकावटें पैदा की जा रही हैं। समयबद्ध रूप से कार्य चले और शीघ्रातिशीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए।