- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
बेखौफ बदमाश:दौलतगंज में थोक किराना दुकान के ताले टूटे, 70 हजार रुपए ले गए बदमाश
फव्वारा चौक क्षेत्र स्थित थोक किराना दुकान में रात को बदमाशों ने वारदात की। दुकान के दरवाजे पर लगे तीन ताले तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और चोरी की। पूरा सामान बिखेर दिया। दुकान की तिजोरी का भी ताला तोड़ करीब 70 हजार रुपए ले गए। जाने से पहले बदमाशों ने दुकान के अंदर शौच भी किया, जिससे लग रहा कि बदमाश आदिवासी या पारदी गिरोह से हो सकते हैं।
लोहे का पुल निवासी अब्दुल अजीज ने बताया कि दौलतगंज में उनकी यूनाइटेड ट्रेडर्स के नाम से 50 साल पुरानी थोक किराना दुकान है। चार लोगों की पार्टनरशिप में दुकान का संचालन होता है। सोमवार सुबह दुकान पर पेपर डालने वाले हाॅकर ने दरवाजा खुला देख बोर्ड पर लिखे मोबाइल से सूचना दी।
इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। अब्दुल अजीज ने बताया रविवार को शाम 6 बजे दुकान की साफ सफाई कर चले गए थे। एक ग्राहक ने शादी के सामान के लिए 50 हजार रुपए जमा किए थे वह भी दुकान में ही रखकर चले गए थे। खाराकुआं थाना पुलिस ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे