- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
बेगमबाग बना शाहीनबाग: महाकाल के लिए ‘शिव’ का प्रदर्शन, मंदिर जाने के लिए खुलवाएंगे रास्ता
एक सप्ताह से ज्यादा समय से बेगमबाग में धरना प्रदर्शन जारी है।
उज्जैन. उज्जैन के बेगमबाग में बीते एक सप्ताह से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा आज पैदल मार्च निकालेगी। महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग बेगमबाग को पूरी तरह से खुलवाने के लिए भाजपा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालेगी। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कंठाल से गोपाल मंदिर तक पैदल मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया गया है। इधर शहर काजी खलीकुर्रहमान का कहना है कि बेगमबाग रोड पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए 18 से 22 फरवरी तक धरना स्थल की जगह कम की जाएगी।
CAA और NRC के खिलाफ धरना
उज्जैन के बेगम बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ मुस्लिम समाज सहित अन्य संगठनों द्वारा बेगमबाग मार्ग पर टेंट लगाकर धरना दिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन को एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत गया है। भाजपा महाकाल मंदिर पर धरना चलने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होने का हवाला देकर मार्ग खुलवाने की मांग कर रही है। सोमवार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा मार्ग खुलवाने के लिए बड़ा प्रदर्शन करेगी।
प्रशासन की बढ़ी चिंताएं
भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। शिवरात्रि के पहले भाजपा के इस प्रदर्शन से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहीं सरकार भी पूरे मामले में नजर बनाए हुए है।
क्या कहा कांग्रेस ने?
भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल ने कहा- बेगमबाग को राजनीतिक मुद्दा बनाने वालो शाहीन बाग को मुद्दा बनाने वालों को जनता ने क्या हाल किया है पूछ लो। उन्होंने कहा कि उज्जैन के अमन और शांति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।